Home Crime सीवान में गोली मारकर युवक की हत्या

सीवान में गोली मारकर युवक की हत्या

सीवान। एक ओर जहां पूरी दुनिया योग के साथ शांति की तलाश में जुटी थी। वही, बिहार के सीवान में अपराधियों ने एक बार से खुलेआम कानून के राज को चुनौती देते हुए गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार हत्या कर दी।

सीवान शहर के लक्ष्मीपुर इस्लामिया नगर में अपराधियों ने दिन के उजाले में युवक की गोली मार हत्या करके बिहार में कानून के राज को एक बार फिर से चुनौती दी है। मरने वाला 28 साल का मोहमद इब्राहिम उर्फ रिंकू था। सदर अस्पताल में रिंकू का बहनोई और माधवपुर बड़हरिया के पूर्व मुखिया इमाम इर्तजा ने बताया कि घटना की वजह घर के ऊपर से बिजली का तार ले जाना है। उसका साला रिंकू इसका विरोध कर रहा था। उनका कहना था कि बिजली के तार को घर के ऊपर से नहीं पीछे से ले जाना होगा। बस इसी बात को लेकर गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी तफ्तीश में जुट गए है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version