Home Crime चेहरा जितना हसीन है अंदाज उतना ही शातिर

चेहरा जितना हसीन है अंदाज उतना ही शातिर

खूबशूरती का जलबा बिखेर कर 16 करोड़ का चूना लगाया

मुबंई। नाम है व्रुशाली बमाने और उम्र करीब 30 वर्ष। देखने में बेहद ही खूबशूरत व चुलबुली इस युवती ने महालक्ष्मी रोप वर्क्स में काम करते हुए करीब 16 करोड़ 32 लाख रुपए उड़ा लिए और किसी को इसकी भनक तक नही मिली। कहतें हैं कि चेहरा जितना खूबशूरत है, दिमाग उससे कही अधिक शातिर है।
घटना वर्ष 2013 की है। महज बारहवीं तक की पढ़ाई पुरी करने वाली व्रुशाली ने फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे कंपनी प्रबंधक के आंखों में धूल झोंक कर असिस्टेंट अकाउंट मैनेजर की नौकरी प्राप्त करने में सफल हो गई। इसके बाद अपने शातिराना अंदाज से कंपनी को ऐसा चूना लगाया कि दिग्गजो को इसकी भनक तक नही लगने दी। फिलहाल यह लड़की गबन के मामले में सलाखों के पीछे है।
व्रुशाली बड़े ही शातिर अंदाज में कंपनी के पैसों को परिवार वालों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद व्रुशाली ने इसी रुपये से महाराष्ट्र में कई जगह प्रापर्टी भी खरीदी। छत पर स्वीमिंग पूल वाला बंगला खरीदी। व्रुशाली के नाम पर सतारा में डबल स्टोरी बंगला, डोंबिवली में करीब ढाई करोड़ के 5 फ्लैट मिलें हैं। इसके अतिरिक्त  22 लाख रुपए की हुंडई इलैंट्रा कार, करीब 15 लाख की इनोवा कार, 8 लाख की मारुति स्विफ्ट और साढ़े 16 लाख की महिंद्रा एक्सयूवी कार भी खरीदी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version