Home Crime दुल्हे का हुआ अपहरण, वह भी बीच बारात से

दुल्हे का हुआ अपहरण, वह भी बीच बारात से

दुल्हा सीआरपीएफ का जवान है और कश्मीर में तैनात है

बिहार के लखीसराय में हुए इस अपहरण से सभी सकते में

लखीसराय। लखीसराय के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसमा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर गाड़ी रोकी और दुल्हे का अपहरण कर लिया। अपहृत होने वाले दुल्हा चंदन कुमार सीआरपीएफ का जवान है और इस वक्त कश्मीर में पोस्टेट है। घटना के वक्त दुल्हे के साथ गाड़ी में उसके कई दोस्त भी मौजूद थे। किंतु, बदमाशो के सामने किसी की कुछ नही चली। घटना बीती रात करीब 9 बजे की है।
बतातें हैं कि नवादा के झिकरुआ गांव से चली इस बारात को लखीसराय के रामगढ़ थाना के सिसमा गांव पहुंचना था। किंतु, बीच रास्ते से अचानक दुल्हे का अपहरण होने की खबर जंगल में लगी आग के तरह फैलने लगी और पल भर में ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। देर रात बाराती और लड़की पक्ष के लोग टाउन थाना पहुंचे, तो पुलिस ने इसे नौटंकी करार देते हुए डांट-फटकार कर भगा दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version