Home Bihar Bhagalpur दोहरे हत्याकांड से थर्राया भागलपुर

दोहरे हत्याकांड से थर्राया भागलपुर

किसान बाप और बेटे की गोली मारकर हत्या

भागलपुर। बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बदमाशो ने बीती रात भागलपुर में एक ही परिवार के दो लोगो को गोली मार कर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए।

सोयी अवस्था में मारी गोली
घटना उस वक्त हुई जब भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के हेमरा गांव के किसान विपिन मंडल और उसके बेटे कर्मवीर मंडल अपने खेत की पटवन करने के बाद सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशो ने पिता और पुत्र को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहरहाल, हत्या के कारणो का अभी तक पता नहीं चल सका है।
सुबह होने पर हुआ हत्या का खुलाशा
जानकारी के मुताबिक, बाप और बेटे धान की रोपनी के लिए बोरिंग से खेत का पटवन कर रहे थे। रात में दोनों बोरिंग के पास ही एक खाट पर सो गये थे। बदमाशों ने विपिन को एक गोली कनपट्टी में और बेटे को सीने और पंजरे में तीन गोलियां मारीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह होने पर विपिन की पत्नी सुनीता देवी खेत पर पहुंची तो दोनों का शव देखकर चिल्लाने लगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version