Home Crime पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकी हमला

पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकी हमला

पांच जवान शहीद हुए, दो आतंकी भी ढ़ेर

जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज आने को तैयार नही है। पुलवामा के अवंतिपुरा सेक्टर के लेथपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पर फिदायीन हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवायी में दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है। हालांकि, अभी भी एक आतंकी की तलाश जारी है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। आतंकवादियों ने आज तड़के अवंतीपुरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के शिविर पर हमला कर दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version