Home Crime चोरी के आरोप में किशोर को बांध कर पीटा

चोरी के आरोप में किशोर को बांध कर पीटा

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के कोइली मछुआ गांव में रविवार को चोरी के आरोप में एक 12 वर्षीय शशिभूषण कुमार की बांधकर पिटाई की गई। पिटाई से जख्मी शशिभूषण का इलाज मीनापुर अस्पताल में किया गया है। इस बाबत शशिभूषण की मां सबिता देवी ने सोमवार को थाने में लिखित शिकायत की। हालांकि अभीतक एफआईआर दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।
सबिता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास बालेश्वर प्रसाद का आटा चक्की है। पिछले सप्ताह चोरों ने आटा चक्की से करीब ढाई हजार रुपये नगद की चोरी कर ली थी। रविवार को पंचायत हुई थी। पंचों ने उसके पुत्र पर चोरी का आरोप लगा दिया और खंभे से बांध कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version