Home Crime बिहार से अपहृत किशोरी दिल्ली से बरामद

बिहार से अपहृत किशोरी दिल्ली से बरामद

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले अन्तर्गत सुगौली थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व अपहृत किशोरी को आज पुलिस ने दिल्ली धौलाकुआं थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। बरामद किशोरी एक बैंक कर्मी की पुत्री है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मकान मालिक का पुत्र प्रिंस और उसकी मां को भी मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग को लेकर युवती का अपहरण किया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version