Home Crime छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली

छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली

हरियाणा। हरियाणा के यमुनानगर में विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के एक छात्र ने प्रिंसिपल रीतू छाबड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल की डांट से नाराज छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई है।

घटना दोपहर की है। आरोपित छात्र अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर प्रिंसिपल रितु छाबड़ा के कमरे में पहुंचा और उन पर पास से तीन गोलियां दाग दीं जो उन्हें छाती और टांग पर लगीं। गम्भीर रूप से घायल प्रिंसिपल को तत्काल पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमला के बाद छात्र ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन उसे स्कूल स्टॉफ और आसपास के लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version