Home Crime कटिहार में महादलित नेता को मारी गोली, मौत

कटिहार में महादलित नेता को मारी गोली, मौत

भाजपा नेता की हत्या

KKN न्‍यूज ब्‍यूरो। बिहार के बेखौफ अपराधियों ने भाजपा के महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कटिहार के कदवा प्रखंड की है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घात लगाकर सालमारी के गोविंदपुर बलदियागाछी सड़क मार्ग पर गुरुवार की शाम पांच बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम के तीन और देसी कट्टा का एक खोखा बरामद किया है।

घर लौट रहे थे भाजपा नेता

परिजनों के अनुसार मृतक राजू राय अपने बाइक से सालमारी बाजार से अपने गांव कदवा प्रखंड के सदाबपुर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन से चार गोलियां दाग दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां मौड़ी देवी जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के सदस्य हैं। वहीं पिता बलिया बेलौन थाना में चौकीदार है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version