Home Crime …तो इस कारण बनाया पिता से अवैध संबंध

…तो इस कारण बनाया पिता से अवैध संबंध

​मंगेतर से शादी करना पुत्री को नही था पसंद

संतोष कुमार गुप्ता

हांगकांग। पिता -पुत्री के सम्बंध को सबसे पवित्र सम्बंध माना गया है। किंतु  पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करने का एक अजीब मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पिता के साथ सिर्फ इसलिए शारीरिक संबंध बनाए क्योंकि वह पिता की मंगेतर को पसंद नहीं करती थी और दोनों की शादी नहीं होने देना चाहती थी। मामला हांगकांग का है और फिलहाल वहां जिला अदालत में इस पर सुनवाई चल रही है।
26 साल की बेटी ने अपने 58 साल के पिता के साथ साल 2009 में दो बार सैक्स किया था। युवती के वकील ने कोर्ट में जो मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की है उससे पता लगा कि युवती अपने पिता के प्रति आकर्षित थी। इस वजह से उसने अपने पिता को सैक्स का ऑफर दिया और पिता भी बेटी को न नहीं कह सका। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक हांगकांग की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह बताया गया कि पिता-बेटी के बीच यह शारीरिक संबंध तब बने थे जब बेटी 19 साल की थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में पढ़ रहे लड़की के भाई ने पिता और बहन का सैक्स टेप देखा।
भाई ने वीडियो देख डर कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। हालांकि, भाई को यह जानकारी नहीं थी कि यह सेक्स दोनों की सहमति से हुआ है। युवती के वकील ने कोर्ट में कहा, कि यह मामला असाधारण है। युवती ने पिता को सेक्स का ऑफर इसलिए दिया क्योंकि उसे लग रहा था कि ऐसा करने से पिता अपनी मंगेतर से शादी तोड़ देंगे। वकील ने यह भी बताया कि युवती ने कोर्ट में सारा आरोप खुद पर लेने का भी आग्रह किया था ताकि उसके पिता को इस मामले में न घसीटा जाए। फिलहाल युवती की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version