Home Crime गया में गोली मार कर रुपये लूटे

गया में गोली मार कर रुपये लूटे

गया। बिहार में बैखौफ होते अपराधी अब दिन के उजाले में सरेआम घटना को अंजाम देने लगे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने गया में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया और उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये लूट कर आराम से चले गये। घटना आज सुबह साढ़े दस बजे की है। श्री ट्रेडिंग एजेंसी के दो कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी गोदाम शाखा में साढ़े चार लाख रुपये जमा करने पैदल ही निकले थे। ऑफिस से बैंक की दूरी आधा किलोमीटर है। घायल कर्मचारी विक्की को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोतवाली थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गया के लोगों में दहशत है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version