Home Crime राजद के कद्दावर नेता और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह गिरफ्तार

राजद के कद्दावर नेता और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह गिरफ्तार

मशरख विधायक हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी पाया

हजारीबाग। राजद के बाहुबली कद्दावर नेता प्रभुनाथ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्री सिंह 22 साल पुराने मशरख विधायक अशोक सिंह की हत्याकांड में दोषी करार दिये जाने के बाद गिरफ्तार हुएं हैं। इस मामले में हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने प्रभुनाथ सिंह और उनके दो भाइयों को विधायक हत्याकांड में दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट 23 मई को सजा सुनाएगा।
प्रभुनाथ सिंह की पहचान बिहार के दबंग नेताओं में होती है। अभी वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हैं। इससे पहले जदयू में थे। वर्ष 2004 में जदयू के टिकट पर ही महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2012 में जदयू छोड़कर राजद में शामिल हो गए। वर्ष 2013 में महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर सीट हासिल करके संसद पहुंचे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version