Home Crime हैवानियत की हद, पांच वर्ष की बच्ची से किया रेप

हैवानियत की हद, पांच वर्ष की बच्ची से किया रेप

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के एक गांव में हैवानियत की सभी हदो को पार करते हुए एक मनचला ने पांच वर्ष की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला। आरोपित 18 वर्षीय कमलेश सहनी ने बच्ची को गांव के बाहर झाड़ी में ले जाकर घटना को अंजाम दे रहा था। बच्ची के रोने की आवज सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से गांव के दो पक्षों में तनाव बना हुआ है।

इस बीच बच्ची की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची को महिला सिपाही की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। खून से सनी बच्ची के अत:वस्त्रो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
बतातें चलें कि दुष्कर्म की यह घटना दिन के साढ़े बारह बजे की बतायी गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया गया कि आरोपित बच्ची को बहला फूसला कर गांव के बाहर झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस बीच बच्ची के जोर जोर से रोने की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे, तो आरोपित भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version