Home Crime शर्मनाक: पूजा के दौरान जातीय आधार बनी मारपीट का कारण

शर्मनाक: पूजा के दौरान जातीय आधार बनी मारपीट का कारण

क्या है वजह? पूजा से रोकना या अश्लील गीत बजाना? जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। सकरा के बघनगरी गांव से मानवता को कलंकित करने वाली खबर सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिनो गांव के कथित दबंगो ने महादलित महिलाओं को देवस्थान व मंदिर में पूजा करने से मना करके मानवीय मूल्यों को शर्मसार कर दिया है। बात यही खत्म नही होती। बल्कि, जानकारी के मुताबिक इसका विरोध करने पर दबंगों ने महिला सहित कई लोगो की पिटाई भी कर दी। यह महिलाएं शादी के अवसर पर देवस्थान व मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं।
इस मामले में सकरा थाना में एफआईआर दर्ज हो गया है। दर्ज एफआईआर में श्रीनाथ मिश्र, अमन कुमार, शिव कुमार मिश्र के अलावा पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है। इधर, आरोपितो ने देवस्थल पर पूजा करने से रोकने के आरोप को गलत बतातें हुए कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गाना बजाकर नाचने से मना करने पर हमला कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version