Home Crime सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी

सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी

साइड नही देने पर पीटा

मुजफ्फरपुर। मीनापुर शिवहर पथ में बीती रात साइड नही देने पर ट्रक ड्राईवर को दबंगो ने जम कर पिटाई कर दी और चाभी सहित रुपये छीन लिया। अहियापुर थाने के पटियासा निवासी ट्रक के खलाशी रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रक के  चालक ने मीनापुर थानें में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। ट्रक का चालक रामएकवाल सहनी सिवाईपट्टी थाना के घोसौत गांव का रहने वाला है। ड्राईवर ने पुलिस को बताया कि बालू लदा ट्रक लेकर वह कोइलवर से मीनापुर आ रहा था। रास्ते में तीन बाईक पर सवार नौ लोगो ने साईड के लिए मु्स्तफागंज में विवाद हो गया। किंतु, स्थानीय लोगो के बीच बचाव से मामला शांत हो गया। किंतु, दबंगो ने ट्रक का पीछा करके अस्पताल चौक के समीप दूबारा से ट्रक को घेर कर चालक के साथ मारपीट करके रुपये छिन लिए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version