Home Crime पुलिस ने रेप पीड़िता के उतरवाये कपड़े

पुलिस ने रेप पीड़िता के उतरवाये कपड़े

जांच के नाम पर पूछे गये भद्दे सवाल,  हरियाणा के डीजीपी को कोर्ट ने दिए नोटिस

हरियाणा। हरियाणा पुलिस ने जांच के नाम पर एक 14 वर्षीया रेप पीड़िता के साथ जो किया, वह मानवता को शर्मसार करने के लिए प्रयाप्त है। पीडि़ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस रेखा मित्तल ने हरियाणा के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
इससे पहले रेप पीड़िता ने जांच के नाम पर पुरुष पुलिस कर्मियों पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगायी है। किशोरी ने कोर्ट को बताया कि पुलिस वालों ने जांच के नाम पर जबरन उसके कपड़े उतरवाए और पूछा कि रेप कहां हुआ है? इतना ही नहीं बल्कि, एक पुलिस वाले ने तो उसकी जांघ पर हाथ रख कर पूछने लगे कि बताओं तुम्हारे साथ रेप कैसे हुआ?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version