गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज शहर के मरछिया देवी चौक के समीप सोमवार की दोपहर जाम हटाने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन बादमाशों ने थानाध्यक्ष को उनकी सर्विस रिवाल्वर छीन कर बट से मारकर जख्मी कर दिया।
वहीं छह राउंड फायरिंग करने के बाद रिवाल्वर फेंक कर सीवान की ओर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को आंख के ऊपर व चेहरे पर रिवाल्वर के बट से गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने के बाद शहर में अफरा तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिरा कर अनहोनी की आशंका से छुप गए। सूचना मिलने के बाद एसपी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से छह खाली कारतूस बरामद किया है।
This post was published on जून 18, 2018 19:44
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More