Home Crime मुजफ्फरपुर में पुलिस जीप फूंकी

मुजफ्फरपुर में पुलिस जीप फूंकी

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी पुलिस पर पदमौल हाट में हमला हुआ है। हमलावर ग्रामीणो ने लाठी डंडे से लैस होकर पुलिस को खदेड़ दिया है। हमलावरों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान पुलिस जीप पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचकर अपनी जान बचाई है।
बताया जा रहा है कि चाकूबाजी के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणो ने अचानक हमला कर दिया। बाद में कुढ़नी, तुर्की, फकुली और मनियारी थाने की पुलिस गांव पहुंची और उपद्रवियों पर काबू पाया। फिलहाल मामले में पुलिस ने 8 से 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version