Home Crime गांव में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पेट्रोल उड़ेला

गांव में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पेट्रोल उड़ेला

छात्रा से छेड़छाड़

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी थाने के खेमकरण पकड़ी गांव के समीप मनचलो ने मंगलवार को दशवीं की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की ओर उसको अगवा करने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर छात्रा को जिंदा जलाने की नीयत से उसपर पेट्रोल उड़ेल दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर बाइक सवार सभी मनचले फरार हो गये। छात्रा के बयान पर तीन नामजद समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


स्कूल से लौटते समय किया तारगेट


सिवाईपट्टी के प्रभारी थानाध्यक्ष रामजी राम ने बताया कि टेंगरारी गांव के अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, अमरजीत कुमार व एक अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल चारों फरार हैं। पुलिस घटना की जांच व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र की रहनेवाली है। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में अपने नाना के घर पर रहकर हाई स्कूल से दशवीं की पढ़ाई कर रही है।


स्थानीय लोगो ने बचाया छात्रा को


बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्रा स्कूल गई थी। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय रास्ते में दो बाइक सवार चार मनचलो ने घेर लिया और बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर बाइक की डिक्की से पेट्रोल निकाल उसके शरीर पर उड़ले दिया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा होने से चारों भाग खड़े हुए और छात्रा की जान बच गई।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version