Home Crime मौत पर भड़के लोगो ने अखाड़ाघाट पुल को किया जाम

मौत पर भड़के लोगो ने अखाड़ाघाट पुल को किया जाम

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में पिटाई से जख्मी हुए युवक की मौत से गुस्साए लोगो ने शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले अखाड़ाघाट पुल को जाम कर दिया और शव के साथ ही पुल पर प्रदर्शन करने लगे। इससे पुल पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो गया है। जानकारी के मुताबिक शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में मुकेश कुमार को लोगों ने देर रात पकड़ा और उसकी जमकर पिटायी कर दी। बाद में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह मुकेश की मौत हो गई। इसके बाद लोग गुस्से में आ गये और अखाड़ाघाट पुल को जाम कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से मुकेश की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version