Home Crime मधुबनी में फायरिंग डेढ़ दर्जन जख्मी

मधुबनी में फायरिंग डेढ़ दर्जन जख्मी

जमीनी विवाद में चली गोली

मधुबनी। मधुबनी जिला के खजौली थाना के डाढ़ा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में गोली चलने से 18 लोग जख्मी हो गए। इसके बाद गांव के दो गुटो में जबरदस्त तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दोनों पक्षों के चार-चार लोग शामिल हैं। गांव के राम अवतार यादव व राजदेव यादव के बीच वर्षो से भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को इसने हिंसक रूप ले लिया। आज सुशील यादव अपने घर के निकट लगा बांस काटने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के सुबोध यादव सहित अन्य ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनो गुट आपस में उलझ गये और इस दौरान दोनो ओर से करीब पांच बम फोड़े गए और आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version