Home Crime एक बार फिर कारबाइन की तरतराहट से थर्राया मुजफ्फरपुर

एक बार फिर कारबाइन की तरतराहट से थर्राया मुजफ्फरपुर

बनारस बैंक चौक पर पेशकार की हुई हत्या

मुजफ्फरपुर। सोमवार की सुबह कारबाइन की गरज से मुजफ्फरपुर शहर सहम गया। बाइक सवार दो अपराधियों ने बनारस बैंक चौक के समीप सुबह करीब सवा पांच बजे  पेशकार जावेद अहमद को कारबाइन से भून दिया। गोलियों से छलनी हुआ पेशकार की मौके पर ही मौत हो गई। वे समस्तीपुर के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक बनारस बैंक चौक का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान 9 एमएम का नौ खोखा बरामद हुआ है। मृतक के पुत्र अखिल अहमद ने अपने अब्बा की हत्या के कारणो पर अनभिज्ञता जाहिर की है। इस घटना को लेकर बनारस बैंक व इसके आसपास के इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जावेद को चार बेटे व एक बेटी है। नगर पुलिस बनारस बैंक चौक पर लगे सीसीटीवी के सहारे अपराधियों की सुराग तलाशने में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version