Home Bihar Banka बिहार में बदमाश ही नही, बल्कि नेताजी को भी देना पड़ता है...

बिहार में बदमाश ही नही, बल्कि नेताजी को भी देना पड़ता है रंगदारी

राजद के पूर्व विधायक ने बॉटलिंग प्लांट के ठेकेदार से मांगी रंगदारी

बांका। बिहार में बदमाश ही नही बल्कि, नेताजी भी मांगतें है रंगदारी। नवीनतम घटना बांका में ढाकामोड़ के मधुसूदनपुर की है। यहां इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट का काम करा रहे ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। ठेकेदार की माने तो यह रंगदारी किसी अपराधी के द्वारा नही, बल्कि, राजद के पूर्व विधायक संजय यादव के द्वारा मांगी गई है।
आरंभिक छानबीन के बाद बाराहाट और बांका पुलिस ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक के गांव ढाका में छापेमारी की। हालांकि, पूर्व विधायक संजय यादव को छापामारी की भनक पहले ही मिल चुकी थी और वह पुलिस के पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही घर छोड़ चुके थे। इधर, पुलिस ने बॉटलिंग प्लांट की सुरक्षा में पुलिस के जवानो को तैनात कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version