Home Crime पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने दंपती को बनाया निशाना

पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने दंपती को बनाया निशाना

लूट

आभूषण, मोबाइल व नकद लूटे

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में अपराधियों के मन से शासन का भय खत्म होने लगा है। अपराधी दिन के उजाले में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने लगा है और कारवाई के नाम पुलिस हाथ मलने से आगे नहीं बढ़ पा रही है। हालिया घटना मुजफ्फरपुर जिला के शिवहर एसएच की है। मीनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े शिवहर एसएच पर अपराधियों ने एक दंपती को पिस्तौल के बल पर घेरकर लूटपाट की। अपराधियों ने दंपती से गहने, नकद समेत करीब एक लाख रुपये के सामान लूट लिये। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया। किंतु, हाथ कुछ नही लगा।

शिवहर एसएच बना सेफ जोन

शिवहर एसएच लुटेरों के लिए सेफ जोन बन गया है जहां लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो जातें हैं। गश्ती का दावा करने वाली पुलिस हर बार अपराधियों के भागने के बाद पहुंचती है और जांच के नाम पर कोरम पूरा करके लौट जाती है। बहरहाल, शिवहर जिला के परराही निवासी दिनेश कुमार साह व उनकी पत्नी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। मीनापुर थाना के गंगासागर पुल के समीप पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पिस्तौल के बल पर उनको जबरन रोका और उनकी पत्नी के गले से आभूषण, दो मोबाइल, पर्स आदि लूट लिये। पर्स में 45 सौ रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम और पासबुक था। दिनेश ने पुलिस को बताया कि बदमाश उनकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए।

घटनास्थल से मिला जिंदा कारतूस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मीनापुर थाना के जमादार मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस बरामद की है। समझा जाता है कि यह गोली अपराधियों की जेब से गिरी थी। लूट के शिकार हुए दिनेश साह ने घटना की लिखित सूचना मीनापुर थाना को दी है। हालांकि, थाना अध्यक्ष राज कुमार के शहर में होने की वजह से देर शाम तक इसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

सड़क लुटेरों का आतंक

मीनापुर थाना क्षेत्र में सड़क लुटेरों का आतंक अब दहशत पैदा करने लगा है। इससे पहले दो जनवरी को खेमाइपट्टी के किसान कमलेश प्रसाद को जख्मी कर अपराधियों ने 35 सौ रुपये लूट लिए थे। पिछले वर्ष 19 दिसंबर को मीनापुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर करीब चार लाख रुपये के अभूषण लूट लिये थे। इससे पहले 15 नवम्बर को मीनापुर के स्वर्ण व्यवसायी अशोक साह से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सौ ग्राम सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी लूट लिये थे। इससे लोगो में दहशत है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version