Home Crime सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

गोली लगने के बाद जुटे परिजन

हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना से सटे मुस्तफागंज बाजार पर अपराधियों ने सरेआम गोली मार कर युवक की हत्या कर दी है। मृतक का नाम दीपक कुमार है। मुस्तफागंज का रहने वाला 22 वर्षिय दीपक गोआ से पिछले महीने ही घर आया था।

दीपक का फाइल फोटो

ऐसे हुई घटना

घटना रविवार रात की है। युवक को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए और शिवहर सड़क पर सरेआम गोली मार दी। गोली लगने के बाद मीनापुर अस्पताल में प्राथिमक उपचार के बाद एसकेएमसीएच जाने की राह में उसकी मौत हो गई। मीनापुर पुलिस ने मामले में गांव के राजेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

पीछे से मारी गोली

मीनापुर थानेदार राज कुमार ने बताया कि अपराधियों ने दीपक कुमार को पीछे से गोली मारी है। प्रारंभिक छानबीन में दोस्तों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, जांच अभी जारी है। इधर, मृतक के भाई दिलीप ने बताया कि दीपक एक माह पहले ही गोआ से गांव आया था। रात में गांव का ही राजेश उसे घर से बुलाकर ले गए था। कुछ देर बात दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके दोस्त फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version