Home Crime नबालिक स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

नबालिक स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के ब्रहण्डा गांव से 15 वर्षीया नबालिक छात्रा का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता ने मीनापुर थाना को आवेदन देकर नेउरा के पिंटू कुमार व उसके माता पिता पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। इस बीच रविवार को अपहरण के आरोपितो ने छात्रा के पिता को फोन करके केस हटा लेने की बात कहतें हुए धमकी दी है कि यदि ऐसा नही हुआ तो उनकी पुत्री की हत्या कर दी जायेगी।
घटना इसी महीने की 19 तारीख की है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जमालावाद हाईस्कूल में 9वॉ की छात्रा है और इसी महीने की 19 तारीख को सुबह ठीक 9.30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो आज तक लौट कर नही आई। इस बीच परिजनो ने तमाम रिश्तेदारो के यहां छात्रा की खोजबीन करने के बाद इसी महीने की 22 तारीख को मीनापुर थाना को इसकी लिखित सूचना दे दी। दूसरी ओर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग बता रही है। फिलहाल, आरोपितो के द्वारा धमकी देने के बाद परिजन सकतें में है और अनहोनी की आशंका से सहमें हुए है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version