Home Crime मुजफ्फरपुर पुलिस को अपराधियों की चुनौती

मुजफ्फरपुर पुलिस को अपराधियों की चुनौती

हवलदार को मारी गोली

हवलदार को गोली मार कारबाइन लुटा

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। बिहार का मुजफ्फरपुर जिला इन दिनो बेलगाम अपराधियों के लिए सूबे में सूमार होने लगा है। आलम ये कि आम आदमी को छोड़िए, यहां तो अब पुलिसवाले भी महफूज नहीं रहे।

सकरा थाना की है घटना

घटना सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित मारकन चेक पोस्ट की है। शनिवार को डिउटी पर तैनात हवलदार को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार कर उसका सरकारी कारबाइन लूट लिया और मौके से हथियार लहराते हुए भाग गया। शहर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में हवलदार की मौत हो गई है।

हरकत में आये आलाधिकार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छनबीन में जुटे है। वही, सिटी एसपी, डीएसपी पूर्वी, पश्चिमी व नगर डीएसपी हालात की लगातार समीक्षा कर रहे है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृत जवान का नाम मलेश्वर राम है और वह मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड हसनपुर गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 1986 में पुलिस सर्विस में आये थे। एक साल से सकरा थाने पर प्रतिनियुक्त थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version