Home Crime बीएमपी बैरक के एक जावन को उसके साथी जवान ने मारी गोली

बीएमपी बैरक के एक जावन को उसके साथी जवान ने मारी गोली

बीएमपी जवान को मारी गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीएमपी छह के जवान ने अपने ही साथी जवान मनीष कुमार को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। घटना, बुधवार देर रात की है। सिपाही साथी ने अपने ही दूसरे साथी जवान के सिर में गोली मार दी। हालांकि, घटना के शीघ्र बाद आरोपित जवान प्रेमचंद्र को बैरक के अन्य जवानो ने दबोच लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी, सिटी एसपी, मिठानपुरा पुलिस व बीएमपी के कमांडेंट मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गये हैं।


भागलपुर का रहने वाला मृतक


मृत जवान मनीष कुमार भागलपुर का रहने वाला था। बुधवार की रात खाना खाकर अपने बैरक में सो रहा था। इस बीच आरोपित जवान प्रेमचंद्र ने बैरक में घुसकर उसके सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अन्य जवानों ने प्रमेचंद्र को दबोच लिया। उसके हथियार को जब्त कर लिया बया है। जवानों ने घटना की जानकारी बीएमपी कमांडेंट क्षत्रनील सिंह व एसएसपी मनोज कुमार को दी। इसके बाद सिटी एसपी राकेश कुमार दल बल के साथ बीएमपी कैम्प पहुंचे। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version