Home Crime दलित किशोरी को बंधक बना कर किया दुष्कर्म

दलित किशोरी को बंधक बना कर किया दुष्कर्म

तीन रोज तक दुष्कर्मी के कब्जे में तड़पती रही किशोरी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत देविरया थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक मामला प्रकाश में आया है। यहां की एक हवसी ने एक दलित किशोरी को तीन रोज तक बंधक बना कर उसका रेप करता रहा और किसी को कानोकान इसकी भनक नही लगी। बताया जा रहा है कि हवसी ने किशोरी को ईख के खेत के समीप अपने बथान में बंधक बना कर रखा और उसके साथ लगातार तीन रोज तक रेप करता रहा। दो नवंबर को आरोपित के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उसने चौकीदार को बुलाकर किशोरी को उसके घर पहुंचवा दिया।
आरोपित के दबंगई से भय से किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत नही की है। इस बीच पीड़ित किशोरी ने जो आपबीती सुनाई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। किशोरी ने बताया कि 31 अक्टूबर वह गांव में ही मवेशी के लिए चारा लाने गयी थी। पड़ोस के गांव का एक युवक उसको उठाकर ईख के खेत में ले गया। आरोपित ने किशोरी का हाथ-पैर व मुंह बांधकर लगातार तीन रोज तक रेप किया। रातभर उसे खेत में ही रखने के बाद अगले दिन उसे अपने बथान में ले गया। यहां भी उसके साथ बंधक बनाकर रेप किया गया। चौकीदार ने थाने के मुंशी को घटना की सूचना दे दी है। मामले के प्रकाश में आने के बाद अब पुलिस के हरकत में आ गयें हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version