Home Crime ननद और भाभी से किया दुर्व्यवहार

ननद और भाभी से किया दुर्व्यवहार

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना के एक गांव में ननद व भाभी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया और विरोध करने पर दोनो की पिटाई कर दी। दोनों महिलाओं के चिल्लाने पर पहुंची मां को भी पीटा गया। फिलहाल, तीनों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर के लिए बयान दर्ज कराया है। उसने गांव के विश्वनाथ सहनी व धर्मेंद्र सहनी को आरोपित किया है। दोनों साला-बहनोई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी व बहू बांध पर शौच के लिए जा रही थी। अंधेरे में झाड़ी के पास दोनों आरोपित छुपे हुए थे। इस दौरान आरोपितों ने बेटी व बहू के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version