Home Crime बागमती की उपधारा में मिला युवक का शव

बागमती की उपधारा में मिला युवक का शव

कृष्ण माधव सिंह

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र के नयागांव के सामने बागमती की उपधारा में करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। शव बरामद होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मोबाईल व बैग भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शव हथौड़ी थाना के झौआ गांव के अरबिन्द कुमार राय का है। वह तीन दिन पहले साईकिल से अपने फुआ के घर नायागांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन घटना स्थल से साईकिल बरामद नही किया गया है। सुबह घास के लिए स्थानीय लोगो ने बागमती की उपधारा में शव को देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version