Home Crime मीनापुर के विशुनपुर में अधेड़ को मारी गोली

मीनापुर के विशुनपुर में अधेड़ को मारी गोली

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में अपराधी बेखौफ हो चुका है और पुलिस तमाशबीन बन कर रह गई है। झंपहा के समीप एक पान दुकानदार की हत्या से भड़के लोगो का गुस्सा अभी शांत भी नही हुआ था कि बीते रात मीनापुर थाने के विशुनपुर गांव में देर रात अपराधियों ने पूर्व वार्ड सदस्य सह किसान इंद्रदेव भगत के सिर में गोली मार दी।

घटना के वक्त वह घर के बाहर दलान में सो रहे थे। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है। बतातें चलें कि छह महीने पहले भी श्री भगत पर जानलेवा हमला हो चुका है। घटना के बाद से लोगो में आक्रोश है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version