Home Crime साहेबगंज में अधेड़ को मारी गोली

साहेबगंज में अधेड़ को मारी गोली

मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाना के राजेपुर पूर्वी टोला में देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने 45 वर्षीय मो. आलम को गोली मार दी। घायलावस्था में उसे लेकर ग्रामीण पीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। गोली दाहिने तरफ कमर के ऊपर लगी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक छानबीन में घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात बतायी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मो. आलम पहले झारखंड में रहकर ड्राइवरी करता था। इधर कुछ वर्षों से वह घर पर ही रह रहा था। घटना के दौरान वह घर के बगल में बैठकर पड़ोसियों से बात कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आ धमके। दो अपराधी बाइक पर ही बैठे रहे और तीसरे अपराधी ने मो. आलम को गोली मार दी। इसके बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। इधर, एसकेएमसीएच में परिजनों ने भी बताया कि मोहल्ले में बीते दिनों विवाद हुआ था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version