Home Crime यतीमखाने के बच्चों से यौन संबंध बनाने वाला मौलवी गिरफ्तार

यतीमखाने के बच्चों से यौन संबंध बनाने वाला मौलवी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर आई है। दरअसल, इस यतीमखाने को संचालित करने वाला वहसी मौलवी यहां रह रहे यतीम बच्चो का यौन शोषण करता था। मामले का खुलाशा होते ही महाराष्ट्र की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित मौलवी मो. रहीम को गिरफ्तार कर लिया है।

बतातें चलें कि एक स्थानीय एनजीओ की पहल पर यह बड़ा खुलाशा हुआ है। दरअसल, पुणे के इस यतीमखाने से पिछले दिनो 10 साल उम्र के दो बच्चे भाग कर एक एनजीओं के पास पहुंच गए। दोनो बच्चो ने वहां के एक मौलवी पर यौन उत्पीड़न करने की बात कही। इसके बाद एनजीओ हरकत में आ गया और दोनो बच्चो को महाराष्ट्र के बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर दिया। इसके बाद बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली डॉ. यामिनी अदबी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। गौरतलब बात ये है कि दोनों बच्चे बिहार के हैं। रिपोर्ट के आधार पर जब यतीमखाने पर छापा मारा गया तो यहां से 36 बच्चों को छुड़ाया गया साथ ही मौलवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह यतीमखाना पुणे के कोंढवा थाना क्षेत्र में जमीतुल खैरीया अल इस्लामिया एज्युकेशन द्वारा संचालित किया जा रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version