भोजपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

भोजपुर। एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज के खिलाफ एक बड़ा समाजिक आंदोलन शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। वही, भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में दहेज दानावो ने एक विवाहिता को दहेज के खातिर जिंदा जला कर मार दिया है। मृतका पेरहाप गांव के अर्जुन सिंह की पत्नी सोनम देवी है। सोनम के पिता जुदागीर सिंह के बयान पर सहार थाने में सोनम के पति अर्जुन सिंह सहित ससुर, सास, जेठ, ननद व छह अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज दर्ज हो गया है। सोनम की शादी जून 2015 में हुई थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही 20 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चेन की मांग कर रहे थे और नही देने पर सोनम को प्रताड़ित किया जाने लगा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।