Home Crime झारखंड में नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल

झारखंड में नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल

नक्सली

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट करके अपनी खूनी मंशूबो को एक बार फिर से जाहिर कर दिया है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बठालियन के करीब 11 जवान घायल हो गए हैं।

अभियान के दौरान हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई के जंगलों में एक अभियान चला रहा था, तभी तड़के करीब पांच बजे यह बलास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा हुआ था। घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, सभी जवान खतरे से बाहर बताये जा रहें हैा

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version