Home Crime मधुबनी के कुख्यात डॉन का हुआ एनकाउंटर

मधुबनी के कुख्यात डॉन का हुआ एनकाउंटर

पुलिस के लिय सिरदर्द बन चुका था 50 हजार का इनामी डॉन

मधुबनी। जयनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी रंजीत डॉन को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक जयनगर के गोबरही के एक ईट भठ्ठा के समीप आज सुवह हुए एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली से रंजीत डॉन मारा गया। पहले से गिरफ्तार बाला मिश्रा से पुलिस को रंजीत का लोकेशन मिला था और इसी जानकारी आधार पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए रजीत को ढ़ेर कर दिया। रंजीत के पास से पुलिस को दो कार्बाइन और गोलियां भी बरामद हुई है। रंजीत बीते छह महीने के भीतर जयनगर में हत्या, स्वर्ण व्यवसायी और पेट्रोल पंप पर लूट को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। मालूम हो कि उसका एक साथी बाला मिश्रा मंगलवार को ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version