Home Crime लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू ढेर

लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू ढेर

बुरहान और सबजार के बाद मिली थी कमान

जम्मू-कश्मीर।  सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में एक और बड़ी कामयाबी हथ लगी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तयैबा के कमांडर जुनैद मट्टू सहित दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना ने इससे पहले बुरहान वानी और सबजार जैसे खूंखार आतंकियों को मार कर आतंकी संगठनों के रीढ़ की हड्डी तोड़ दिया है।
बतातें हैं कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के अरवनी गांव में सुरक्षाबल के जवानों की आतंकियों के साथ भारी मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर जुनैद मट्टू मार गिराने में कामयाबी हासिल कर ली है। बतातें चलें कि 30 मई को भारतीय सेना के द्वारा जारी की गई 12 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में जुनैद मट्टू का नाम शामिल था और उसके ऊपर 5 लाख का ईनाम भी रखा गया था। मट्टू जब कॉलेज में था तभी उसने आतंकवाद की ओर अपने कदम बढ़ा दिए थे। वह कुलगाम जिले के खुदवानी गांव का है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version