Home Crime लफंगो ने एक लड़की को सरेराह नंगा करने का किया शर्मनाक कोशिश

लफंगो ने एक लड़की को सरेराह नंगा करने का किया शर्मनाक कोशिश

जहानाबाद। एक नाबालिग लड़की को सरेराह नंगा कर अश्लील हरकत करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की शर्मनाक कोशिश की खबर आई है। घटना जहानाबाद की है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आईजी के आदेश पर एसआईटी ने काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव से चार लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का गांव तीन से चार किमी की दूरी पर है। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना में आठ से नौ लड़के शामिल बताये जा रहें हैं।
पुलिस ने मनियारी गांव से भी दो लड़के को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के डर से कई लड़के अपने घर छोड़कर फरार हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना में शामिल सभी लड़कों की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि उस मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है, जो वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रही थी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर कर रहे थे। वीडियो में नाबालिग लड़की चीख-चीख रहम करने की गुहार लगा रही थी, वहीं लड़के उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस वीडियो में कुछ लड़के इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते हुए भी देखे जा रहे है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version