Home Crime कत्ल भरोसे का, अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारी...

कत्ल भरोसे का, अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली

बिहार में इन दिनो सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि उसके भरोसे का भी कत्ल होने लगा है। एक बहसी पति ने एक ही गोली से अपनी पत्नी, उसके कोख में पल रही नन्हीं सी जान और उसके भरोसे का एक साथ कत्ल कर दिया। वह भी एक पराई स्त्री के खातिर। घटना, मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना से सटे मुस्तफागंज गांव की है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वह सोमवार की मनहूस सुबह थी। संजीव कुमार ने खुद के विस्तर पर साथ में सो रही अपनी पत्नी 20 वर्षिया राजनन्दनी उर्फ लाखो देवी को सोयी अवस्था में ही सिर में गेाली मार कर उसकी हत्या कर दी। राजनन्दनी गर्भवती थी और उसके कोख में पल रहे नवजात का अगले ही महीने जन्म होने वाला था। बतातें चलें कि तीन साल पहले ही दोनो का विवाह हुआ था। बहरहाल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने पति संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से उस पिस्तौल को भी बरामद कर लिया, जससे राजनन्दनी को गोली मारी गई थी। साथ में चार जिन्दा गोली भी पुलिस के हाथ लगे है।

यह है घटना का कारण

इस बीच मुशहरी थाना के अम्बा सोतिहारा गांव की रहने वाली मृतिका की मॉ रेणु देवी के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करके अनुसंधान आरंभ कर दिया है। दर्ज एफआईआर में रेणु ने अपने दामाद संजीव कुमार सहित चार लोगो पर साजिश रच कर हत्या कर देने का आरोप लगाई है। रेणु ने पुलिस को बताया कि संजीव अक्सर पांच या दस हजार रुपये मांग लिया करता था। किंतु, पिछले कुछ दिनो से एक लाख रुपये मांगने लगा था। रुपये देने से इनकार करने पर बेटी की हत्या कर देने का धमकी भी देने लगा था। आखिरकार, संजीव ने धमकी को हकीकत बना ही दिया।

पुलिस जांच में आया नया मोड़

इस बीच संजीव के घर से प्रतिबंधित रायफल एके-47 की गोली बरामद होने के बाद घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब संजीव के हथियार तस्कर गिरोह से संबंध को खंगालने में जुट गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने दारोगा सच्चिदानन्द सिंह के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से एक और एफआईआर दर्ज किया है। इसमें संजीव पर प्रतिबंधित एक-47 रायफल और एसएलआर की गोली रखने का आरोप है। बतातें चलें कि हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को संजीव के घर से एक पिस्तौल और चार गोली बरामद हुआ था। इसमें से दो गोली एके-47 और एक गोली एसएलआर का बताया जा रहा है। लिहाजा, सवाल उठने लगा है कि संजीव के घर में एके-47 की दो गाली और एसएलआर की एक गोली कहां से आई? फिलहाल, यह जांच का विषय बन चुका है। एक बार फिर से बता दें कि इस वक्त संजीव पुलिस की हिरासत में है और पुलिस के अधिकारी इस संबंध में संजीव से सच उगलवाने की कोशिश में लगे हुएं हैं।

खबरो की खबर के लिए पेज को फॉलो कर लें और शेयर जरुर करें। खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जरुर लिखें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version