Home Crime कथैया पुलिस पर शराब माफिया ने किया हमला

कथैया पुलिस पर शराब माफिया ने किया हमला

मुजफ्फरपुर। कथैया थाना के रामपुर भेड़ियाही गांव के समीप शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान शराब माफिया ने पुलिस पर हमला बोल दिया। थाना अध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ हवा में एक चक्र गोली चलाए जाने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में एक कारोबाड़ी को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान तीस कार्टून अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वे सैफ जवान के साथ रामपुर भेड़ियाही गांव में गश्ती कर रहे थे। उसी समय पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार से आर ही कार को रुकने का इशारा दिया गया। गाड़ी नहीं रुकी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। तब वे आत्मरक्षार्थ हवा में एक चक्र गोली फायर किए। कार पर सवार गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार कारोबाड़ी की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव के मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version