Home Crime कश्मीर में पत्रकार की हत्या

कश्मीर में पत्रकार की हत्या

श्रीनगर में स्थानीय पत्रकार की आतंकियों ने गुरूवार की शाम हत्या कर दी। वे राइजिंग कश्मीर के एडिटर थे। उनकी हत्या की खबर की चारों तरफ कड़ी आलोचना की जा रही है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जहां इस घटना पर कड़ी आलोचना की तो वहीं दूसरी तरफ गृहमंत्री ने ट्वीट कर रहा कि उन्हें इससे गहरा झटका लगा है।

पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या पर गृहमंत्री ने कहा कि यह कायराना हमला है। यह कश्मीर की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। वे एक बहादुर और निडर पत्रकार थे। उनकी हत्या का काफी दुख और झटका लगा है। मेरी प्रार्थना उनके बहादुर परिवार के लिए है।
उधर, जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबी मुफ्ती ने शुजात बुखारी की मौत पर गहरा शोक जताया है। महबूबा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं इस आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा करती हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version