Home Crime जेहादी दुल्हन को मिला तीन तलाक

जेहादी दुल्हन को मिला तीन तलाक

सीरिया से आई आईएस आतंकियों की एक और कारस्तानी

सीरिया। जेहाद की जुनून ने जिन्दगी की खुशियों को तबाह कर दिया। जी हां, जेहाद के नाम पर सीरिया गई महिलाओं का दर्द रह रह कर दुनिया के सामने आता रहा है। आईएस आतंकियों से शादी करने वाली जेहादी दुल्हनों की दर्दनाक कहानियो से पुरा न्यूज पोर्टल भरा पड़ा है। अब उसमे एक और नाम जुड़ गया है, इस्लाम मेतांत का। मोरक्को की 23 साल की इस लड़की को एक के बाद एक तीन लड़ाकों से निकाह करना पड़ा, जिसमें से दो मारे गए तो तीसरे ने तलाक दे दिया। अब दो बच्चों की मां बन चुकी मेतांत किसी तरह मोरक्को में अपने रिश्तेदारों के पास नए सिरे से जिंदगी जीने की कोशिश कर रही है।
मेतांत की कहानी बेहद ही दर्दनाक है। वह बताती है कि पहले पति की मौत के बाद अनजान देश में वह एकदम अकेली हो गई। उसे जेहादियों की विधवाओं के गेस्ट हाउस में रखा गया और गर्भवती होने के बावजूद हथियारों चलाने की ट्रेनिंग लेने के लिए मजबूर किया गया। मेतांत लंदन में स्टाइलिस्ट बनना चाहती थी। 2014 की शुरुआत में वह इंटरनेट के जरिए अफगानी ब्रिटिश बिजनेसमैन खलील अहमद के संपर्क में आई तो लंदन में करियर बनाने की चाह में उसके जाल में फंस गई। दो महीने बाद दोनों ने मोरक्को में शादी कर ली। शादी के बाद खलील मेतांत को लेकर लंदन की जगह दुबई के रास्ते सीरिया पहुंच गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version