Home Crime इंजीनियरिंग के छात्र को मजनुगिरी करना मंहगा पड़ा

इंजीनियरिंग के छात्र को मजनुगिरी करना मंहगा पड़ा

मुहल्ले वालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा के एक वस्त्रालय गली में एक युवती से छेड़खानी करना एमआईटी के छात्रों को मंहगा पड़ गया। हुआ ये कि सरेराह छात्रो ने एक युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती द्वारा मदद मांगे जाने पर जुटे मुहल्ला वालों पर छात्रो ने अपना धौस दिखाया और तीन मुहल्ले वाले की पिटाई भी कर दी। इसके बाद लोगो को गुस्सा भड़क गया और लोगो ने एमआईटी के छात्रो को दौड़ा दौड़ा कर पिटना शुरू कर दिया। जान बचा कर भाग रहे पांच छात्र एक लाज में जाकर छिप गये। आक्रोशित मुहल्ले वालों ने लॉज में बाहर से ताला जड़ कर छात्रों को बंधक बना लिया। छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीओ सुनील कुमार व डीएसपी नगर आशीष आनंद के संयुक्त नेतृत्व मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी कैम्प कर रहे हैं। बहरहाल, स्थिति तनावपूर्ण किंतु, नियंत्रण में है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version