Crime

महिलाओं को जीत का वस्तु समझता है आइएस का लड़ाका

ह्यूमन राइट्स वॉच ने आईएस के यौन हिंसा पर किया एक और नया खुलाशा

सीरिया। ह्यूमन राइट्स वॉच ने आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट के द्वारा महिलाओं पर किये जा रहें अत्याचार को लेकर नया खुलशा किया है। दरअसल, यह खुलाशा सुन्नी अरब महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से जुड़ा है।
इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के द्वारा यजीदी महिलाओं पर जुल्म ढाने के मामले तो पहले से सुर्खियों में है। किंतु, ह्यूमन राइट्स वॉच ने सुन्नी अरब महिलाओं पर भी आईएस लड़ाकों के द्वारा की जा रही यौन हिंसा को लेकर चौकाने वाला खुलाशा किया है। बताया जा रहा है कि पुरूषो की हत्या करने के बाद आइएस के लड़ाके न सिर्फ उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लेते हैं। बल्कि, घर की महिलाओं को भी जीत की संपत्ति समझ कर उसका अपने दोस्तो के साथ मिल कर भोग करतें हैं और मन भर जाने पर सरेआम उन महिलाओं को नंगा करके उसे तड़पा तड़पा कर मार दिया जाता हैं। कई बार तो महिलाओं को जिंदा जला दिया जाता है।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने 26 वर्षीया महिला हाना की कहानी का ब्यौरा देते हुए लिखा है कि जब उसके पति आईएस के कब्जे वाले हवीजा से भाग चुके थे। तब वहां पहुंच कर आईएस लड़ाकों ने वहां से भागने की कोशिश में लगी कई महिलाओं को अपने हिरासत में ले लिया। उन्होंने महिलाओं को कहा कि उनके पतियों के भागने के कारण अब वे पतित हो चुकी हैं। और आईएस लड़ाकों ने नंगा करके उनके हाथ को प्लास्टिक के तार से बांध कर लटका दिया और फिर इस महिला को युद्ध में जीत का तोहफा समझ कर उसके साथ एक के बाद एक, कई आतंकियो ने बलात्कार किया। बीच बीच में उनके नाजुक अंगो पर कोरे भी बरसाते रहे। कहतें हैं कि हाना जैसे वहां मौजूद कई अन्य महिलाओं की चीख पर आतंकी मजे लूट रहे थे और । हाना की माने तो वहां खुलेआम यौन हिंसा की शिकार होने वाली और भी कई महिलाओं को इसी तरह से बांध कर रखा गया था। अपनी आपबीती सुनाते हुए हाना कहती है कि सभी के सामने कई रोज तक मेरा बलात्कार होता रहा।
ह्यूमन राइट्स वॉच में मध्यपूर्व की निदेशिका लामा फाकी की माने तो आईसिस के नियंत्रण में रहने को मजबूर सुन्नी महिलाओं के साथ होने वाले यौन दुर्व्यहार के मामलों के बारे में बहुत कम लोगो को पता चलता है। दूसरी ओर इस्लामिक स्टेट के लड़ाके पैगंबर मोहम्मद के काल में प्रचलिच युद्ध के नियमों के हबाले से  युद्ध में जीती गई महिलाओं का भोग करना, अपना अधिकार मानतें हैं। आइएस का मानना है कि युद्ध में जीती महिला से सामुहिक संबंध बनाने के बाद लड़ाको के बीच एकता का नया संचार होता है और एक नई उर्जा के साथ वे फिर से युद्ध के लिए तैयार होतें हैं। बहरहाल, ऐसे गंदे सोच रखने वाले नरपशुओं की खात्मा के लिए पुरी दुनिया को एक साथ खड़े होने का समय आ गया है।

This post was published on जून 2, 2017 14:43

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024