Home Crime इंसान ही नही, रिश्ते का भी हुआ कत्ल

इंसान ही नही, रिश्ते का भी हुआ कत्ल

गोली मारने से पहले मां के हाथो से बनी चाय भी पी

लखीसराय। लखीसराय के मेदनीचौकी थाना के देवघरा गांव में एक जिगरी दोस्त ने ही घर में घुस कर अपने ही दोस्त को करीब से सीने में गोली मार दी। ताज्जुब की बात ये कि गोली मारने से पहले दोस्त के मां के हाथो से बनी चाय भी पी। जानकारी के मुताबिक इत्मिनान से करीब आधा घंटा तक बात चीत करने के बाद बेहद करीब से सीने में गोली मार कर वह फरार हो गया।
मृतक 25 वर्षीय संजय ठाकुर मिल्की चौक स्थित एक सैलून दुकान में काम करता था। संजय की मां सीता देवी ने गांव के ही मुकेश साह पर हत्या का एफआईआर करा दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के द्वारा की गई आरंभिक छानबीन में पता चला है कि आरोपित मुकेश अपराधी प्रवृति का था और हाल के दिनो में ही वह अवैध हथियार तस्करी के कारोबार से भी जुड़ चुका था। दोस्त होने के नाते संजय इसका बिरोध करता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version