Home Crime मासूम से दरिंदगी, छह वर्षीया मासूम से गैंगरेप

मासूम से दरिंदगी, छह वर्षीया मासूम से गैंगरेप

मुजफ्फरपुर। सकरा थाना के एक गांव में शाम छह वर्षीया बच्ची के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया है। इसके बाद बच्ची की हालत बेहद खराब हो गई और परिजन ने इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्ची की मां ने बताया कि घटना के वक्त पुत्री घर के बगल में खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस के ही दो युवक उसे बहला-फुसलाकर बगल के खेत में ले गए और गैंगरेप किया। खून से लथपथ बच्ची खेत में तड़प रही थी। दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की गयी, लेकिन दोनों भाग निकले। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version