Home Bihar Bhojpur केस में टांग अड़ाया तो उतरवा लूंगा वर्दी : विधायक

केस में टांग अड़ाया तो उतरवा लूंगा वर्दी : विधायक

बिहार के राजद विधायक ने थानेदार को हड़काया

बिहार। भोजपुर जिले के बडहरा से राजद विधायक सरोज यादव ने इस बार अपने इलाके के एक थानेदार को न केवल धमकाया बल्कि उसकी वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे डाली। बहुचर्चित राजद विधायक सरोज यादव की दबंगई एक बार फिर से चर्चा में है। मामला कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष से जुड़ा है जिन्हें विधायक सरोज यादव ने धमकी दी है। थानाध्यक्ष  ने इस घटना के बाद विधायक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है जिसके बाद मामले में सनहा दर्ज किया गया है। इस मामले में वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना दी गई है। विधायक सरोज यादव के खिलाफ ये पहला मामला नहीं है जब उन पर किसी थानेदार की तरफ से आरोप लगाया गया हो या शिकायत दर्ज की गई हो। इससे पहले भी विधायक के खिलाफ शिकायत मिली थी। थानेदार के मुताबिक विधायक ने उन्हें उनके एक रिश्तेदार के जमीनी विवाद में दखल न देने की भी हिदायत दी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version