Home Crime मुखिया पति की गोली मार कर हत्या

मुखिया पति की गोली मार कर हत्या

विकाश कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज में  अपराधियों ने दिनदहाड़े गुलाबपट्टी पंचायत की मुखिया ललीता देवी के पति रमेश सिंह को  गोली मारकर हत्या कर दी हैं।  घटना साहेबगंज थाना के गुलाबपट्टी की है। जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की है जब मुखिया पति रमेश सिंह अपने घर के पास घुम रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया और फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनन-फानन में रमेश को अस्पताल ले गए ।  जहां चिकित्सकों  ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। वहीं, तनाव का माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । आक्रोशित लोग साहेबगंज पथ पर टायर जलाकर  हंगामा एवं प्रदर्शन किया हैं।   सुचना पर पश्चमी डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर  कैंप कर रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह  ने बताया की स्थिति नियंत्रित हैं। घटना स्थल पर कई विभागीय पदाधिकारी जांच में जूटे हैं। अब तक किसी  भी आरोपित का नाम सामने नही आई हैं। सभी विन्दुओं पर पुलिस गंभीरता से जाँच कर रही हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version