Home Crime गुरू के हवस की शिकार बनी मासूम

गुरू के हवस की शिकार बनी मासूम

जमुई। बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र गुरू ने अपने आठ साल के मासूम शिष्या को हवस का शिकार बना लिया।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक शमसुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक पंचकठिया के अंसारी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक है और वह झाझा के पुराने बाजार में किराए के एक मकान में रहता है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने पड़ोस की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता की मां ने शिक्षक के कमरे की खिड़की से यह घिनौनी हरकत देख ली और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी झाझा थाना में दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी इस लड़की के साथ पिछले डेढ़ महीने से कुकर्म कर रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version